चलो इंग्लिश सीखते हैं


 चलो इंग्लिश सीखते हैं.....

प्रिय मित्रों,

इंग्लिश एक भाषा है जो हर कोई बोलना चाहता है चाहे वह स्टूडेंट हो, अध्यापक हो या फिर किसान हो या कोई मजदूर हो या हो कोई  सरकारी  नौकरी वाला या फिर कोई छोटा मोटा बड़ा उद्योग करने वाला, गरीब, हो या अमीर छोटा बड़ा, सभी लोग आज इंग्लिश का महत्व समझ रहे हैं।और इतना ही नहीं तो सबको आज इंग्लिश बोलने का क्रेज है मतलब सब आज इंग्लिश के दीवाने हैं और वैसे भी इंग्लिश भी जरूरी हो गई है अगर आप एक अच्छी और कामयाबी वाली साथ ही साथ आनंद से भरी जिंदगी की आशा करते हैं तो आपके सामने इंग्लिश सीखने की उम्मीद जाग जाती है।

          तो यह था इंग्लिश सीखने के लिए हम भी इन इंग्लिश सीखने का मतलब के बोलने समझने की  उम्मीद लेकर अपने इस ब्लॉगमें आए हैं तो मैं आपका सही दिल से और सच्चाई से हार्दिक स्वागत करता हूं आज से हम इंग्लिश सीखने की बेहतरीन और बहुत ही आसान शुरुआत कर रहे हैं।

          आशा करता हूं की, यह सब  सुनकर मतलब पढ़कर जो विश्वास आपको मन में आया है वह विश्वास मैं कभी कम नहीं होने दूंगा क्योंकि बहुत ही कम समय में, कम दिनों में आप इंग्लिश बोल पाओगे वह भी बहुत आसान तरीकों से इंग्लिश सीखने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं

          तो चलिए शुरुआत करते हैं......

हर भाषाकी तरह इंग्लिश भी एक भाषा है और इसका भी कुछ बेसिक होता है तो हम पहले बेसिक सिख लेते हैं उम्मीद है आप बेसिक से ही सीखना चाहोगे ताकि आपकी पढ़ाई में कोई कमी ना रहे और ना कोई आगे दिक्कत आए। इंग्लिश का बेसिक लोग अलग-अलग तरह से सीखने की शुरुआत करते हैं

और हम इंग्लिश सीखने की शुरुआत इस तरह कर रहे हैं , चलो शुरुआत कर लेते हैं-

                  पायाभूत संकल्पना 04

इंग्लिश में सिर्फ चार मूल संकल्पना है

१) Subject (कर्ता)
२) Verb (क्रियापद)
३) Object (कर्म)
४) Complement. (बचे हूए शब्द).
इनको देखने के लिए आप आप वीडियो भी देखें

Subject
          मतलब  जो भी सेंटेंस में काम करने वाला होता है उसे कर्ता कहते हैं और इंग्लिश में इसे सब्जेक्ट कहते हैं।
उदा.
१) राम गांव जाता है।
२) सीमा ने पानी पिया।
३) हम क्रिकेट खेलेंगे।
४) लखन इंग्लिश सीख रहा है।

Verb 
         मतलब काम को दिखाने वाला शब्द जिसे क्रियापद कहते हैं और इंग्लिश में इसे व्हर्ब  कहते हैं।
उदा.
१) राम गांव जाता है।
२) सीमा ने पानी पिया।
३) हम क्रिकेट खेलेंगे।
४) लखन इंग्लिश सीख रहा है।


Object
          मतलब जिसके ऊपर काम होता है उसेेे कर्म कहते
 है।

उदा.
१) राम गांव जाता है।
२) सीमा ने पानी पिया।
३) हम क्रिकेट खेलेंगे।
४) लखन इंग्लिश सीख रहा है।

Complement
                    मतलब वाक्य में से Subject, Verb, Object आदि शब्द पहचानने के बाद कुुछ और भी शब्द वाक्य में बच जातेे हैं उन सभी शब्दोंं को कंप्लीमेंट बोला जाता है।

उदा.
१) राम रविवार को अपनी गाड़ी से गांव जाता है।
२) सीमाने सवेरे पानी पिया।
३) हम मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलेंगे।
४) लखन आजकल इंग्लिश सीख रहा है।

              तो मित्रों यहां तक के हमने देखे इंग्लिश के बेसिक चार शब्द जोकि Subject, Verb, Object and Complete है। अब बारी आती है एक्सरसाइज की तो चलो एक्सरसाइज कर लेते हैं।
         Exercise number -1

( कृपया एक्सरसाइज हिंदी में करें)
आपको कम से कम 50 सेंटेंसेस लिखने हैं और उनको अंडरलाइन करके हर एक शब्द को अंडरलाइन करके आपको उन्हें पहचानना है कि कौन सा शब्द सब्जेक्ट कौन सा व्हर्ब  कौन सा ऑब्जेक्ट और कौन सा शब्द कंप्लीमेंट है आज के लिए बस इतना ही।
  कृपया हर दिन पढे और वीडियोस भी देखें बहुत जल्दी हम इंग्लिश सीख लेते हैं।

धन्यवाद।
          








Comments

Post a Comment